दुल्हन एक पर एक ही समय में शादी करने बाजे गाजे सहित पहुंचे सात दूल्हे, न दुल्हन मिली न घरवाले, चकराया सर, जानें मामला
राजधानी भोपाल में अजीबो-गरीब मामला आया। भोपाल के कोलार थाने में एक दो नहीं पूरे सात दूल्हे अपनी शिकायत लेकर आये जिनकी शिकायत भी अजीब थी। सभी की शिकायत एक ही जैसी थी। उनका कहना था कि जब वे सभी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे, तो न तो दुल्हन न घरवाले और न ही शादी कराने वाले थे।सातों दूल्हों की शिकायत पर कोलार पुलिस ने ठगी करने वाली संस्था के संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
Read Also – प्रेमी पहुंचा प्रेमिका से मिलने उसके गांव, गांव वालों की लगी खबर तो पकड़कर बांधा बिजली खम्भे से फिर बेदम की कुटाई, वीडियो हुवा वायरल
दरअसल एक संस्था ने इन सभी से शादी कराने के 20-20 हजार रुपए लिए थे। शादी करवाने का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी करने वाली संस्था शगुन जन कल्याण सेवा समिति के संचालकों पर कोलार पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गरीब लड़कियों को अच्छा रिश्ता दिलाने के बहाने लड़कों को दिखाया जाता था। इन्हीं लड़कियों को दिखाकर वर पक्ष से 20-20 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले जाते थे।
Read Also – सोशल मीडिया में की दोस्ती फिर मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती और सहेली से होटल में किया दुष्कर्म, डायल 112 की कर्मचारी है महिला
संस्था के लोग लड़कियों से कहते थे कि लड़के ने शादी से मना कर दिया फिर तय तारीख पर जब लड़का बरात लेकर बताए ठिकाने पर पहुंचता तो यहां ताला लगा मिलता। बताया जा रहा है कि मेहगांव, भिंड निवासी 35 वर्षीय केशव बघेल गुरुवार को बारात लेकर आए, तो शादी वाले घर पर ताला लगा मिला। यहां न तो दुल्हन थी और न परिवार वाले।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थानेदार चंद्रभान पटेल ने मीडिया को बताया कि शादी तय कराने वाली शगुन जन कल्याण सेवा समिति के दफ्तर पर भी ताला था। परेशान होकर केशव कोलार थाने पहुंचे, तो यहां पहले से छह दूल्हे और उनके परिजन अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे थे।




