inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

कौन है विकास दुबे जिसे पकड़ने में 8 पुलिसकर्मी हुवे शहीद, मां ने कहा मार देगी पुलिस

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देने पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देने पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है.हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां सरला देवी ने अपने बेटे को सलाह दी कि वो सरेंडर कर दे वरना पुलिस उसे मार देगी।

सरला देवी ने कहा, ‘उसे पुलिस की पकड़ में आने से पहले खुद ही सरेंडर कर देना चाहिए. अगर वह सामने नहीं आता है तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार डालेगी.’ उन्होंने कहा, ‘मैं कहती हूं कि अगर पुलिस उसे पकड़ लेती है तो उसे मार भी दे क्योंकि उसने बहुत गलत काम किया है.’ विकास के खिलाफ दर्जनों संगीन मामले चल रहे हैं. हत्या और हत्या की कोशिश के कई केस भी इसमें शामिल हैं।

कानपुर में शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर विकास को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि कई घायल हुए हैं. पुलिस की टीम सुबह हत्या के प्रयास के केस में शातिर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी।

मुख्य आरोपी विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक वह पहुंच से दूर है. इस बीच कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये देने के इनाम का ऐलान किया है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. हमले में 7 अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

इस मुठभेड़ में बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र के अलावा शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, 2 सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही शहीद हो गए. इसके अलावा 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. योगी सरकार ने शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. इसके अलावा साल 2000 में कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास का नाम आया था. कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में ही साल 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रह कर साजिश रचने का आरोप है. यही नहीं साल 2004 में हुई केबल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आरोपी है।

Related Articles

Back to top button