inh24राशिफल - अध्यात्म

04 जुलाई 2020 – धनु राशि के लिए आज दिन है खास, जानिए बाकी राशियों के आज का राशिफल

मेष: दिन अच्छा बीतेगा। आपका आज भाग्‍य साथ देगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के जरिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। मन लगेगा।

वृष: दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्‍यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें।

मिथुन: दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया सोचेंगे। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। छात्र वर्ग वालों के लिये दिन सामान्य रहेगा।

कर्क: कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से फायदा होगा। पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह: धन लाभ होगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्टूडेंट्स गंभीर प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपनों से न उलझें। पूंजी का निवेश न करें। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय दें।

कन्या: दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर बेहिसाब खर्च करने से बचें। धन की बचत करने की आदत डालें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा।

तुला: दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें। सेहत दुरुस्त रहेगा। वाद विवाद में न उलझेंं।

वृश्चिक: दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

धनु: सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामकाज में कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर: जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता से परेशान हो रहे हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें।

कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस और करियर के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है।

मीन: आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। आपके घर में किसी आयोजन की सुगबुगाहट है।

Related Articles

Back to top button