
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – शनिवार को उदंती अभ्यारण्य के बफर जोन के इंदागाव परिक्षेत्र के सीमा से लगे इलाके में जंगली शुवर का शिकार किया गया।जिसे देवभोग परिक्षेत्र के सरनाबहाल गाव के एक खेत मे बेशरम की झुंड में ले जाकर काटा गया।पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर मामले की सूचना रविबार को इंदागाव परिक्षेत्र अधिकारी योगेश रात्रे को दिया।रविवार को ही रात्रे पूरे अमले समेत घटना स्थल पहूचे।8 से 10 लोग वीडियो में काटते नजर आ रहे थे,पर सरनाबहाल निवासी भुजबल पिता पदुराम का चेहरा स्पष्ठ दिख रहा था।
इंदागाव अमले ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका बयान भी दर्ज किया और घटना का पंचनामा भी बनाया। आरोपी के पास से मांस का टुकड़ा व काटने में उपयूक्त फरसा भी जप्त किया। इंदागाव रेंजर ने कहा कि रविवार को कार्यवाही के दरम्यान ही पता चला कि घटना स्थल देवभोग परिक्षेत्र में आता है। नियमानुसार घटना स्थल वाले रेंज में मामले का पी ओ आर दर्ज होना था।इसलिये देवभोग अमला को मोबाइल से सूचना दिया गया।रात्रे ने कहा कि देवभोग अमला उसी समय ही कार्यवाही से मुकर गए थे।मामला उनके अमले को रविवार को ही सुपुर्द कर दिया गया।
कार्यवाही होगी जांच कर रहे–
मामले में देवभोग रेंजर नागराज मंडावी ने कहा कि मामले में लिखित दस्तावेज नही मिले, फिर भी हमारी टीम जांच कर रही है।सबूत व संदेही को ग्राम के प्रबुद्ध लोगो के सुपुर्द किया गया है जल्द ही इसमे कार्यवाही की जाएगी। मामले की वीडियो भी हमारे पास है। शामील सभी लोगो पर कार्यवाही होगी।
https://youtu.be/07YCXyWupac




