छत्तीसगढ़

रायपुर – खम्हारडीह थाने में पदस्थ SI की हार्ट अटैक से मौत, कोरोना रिपोर्ट का है इंतजार…

रायपुर के खम्हारडीह थाने में पदस्थ SI वेदव्यास दिवान की मौत हो गई है. SI वेदव्यास दीवान गरियाबंद के रहने वाले थे. पिछले 1 सप्ताह से स्वास्थ खराब होने के कारण छुट्टी लिए थे. रायपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. आप को बता दे की हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. फिलहाल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

READ ALSO – कोरोना के बदले लक्षणों से डॉक्टर भी हैरान, जान लीजिए इन लक्षणों को औऱ रहे सचेत

दरअसल, SI वेदव्यास दीवान तबीयत खराब होने के कारण अपने घर चले गए थे. इसके बाद वह सोमवार को वापस रायपुर आए. अपने करीबी डॉक्टर की सलाह पर एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक SI खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए थे. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण नहीं थे. फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है.

READ ALSO – चैत्र नवरात्रि पर कलेक्टर ने जारी किए अजीबो गरीब सख्त निर्देश, यहां जाने मूर्ति स्थापना सहित कंटेंटमेंट जोन के लिए दिशा निर्देश

मामले में शहर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक लखन पटले ने कहा कि SI की हार्ट अटैक से मौत हुई है. उन्होंने बताया कि SI एक सप्ताह से छुट्टी पर था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ने कहा कि कोरोना टेस्ट नहीं हुआ था. इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. फिलहाल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

रायपुर में अब कोरोना का संक्रमण दोबारा पुलिस विभाग तक जा पहुंचा हैं. राजधानी के 4 थानों में कोरोना विस्फोट हुआ है. दो महिला थाना प्रभारी समेत 12 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं. खम्हारडीह थाना प्रभारी सहित 4 लोग कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं. अन्य स्टाफ का रिपोर्ट आना बाकी है. कोतवाली थाना में 2 आरक्षक और कबीरनगर थाना में 4 सिपाही संक्रमित हुए है. इसके अलावा महिला थाना प्रभारी मंजुलता राठौर समेत 1 हेड कांस्टेबल पॉजिटिव मिला है.

READ ALSO – देवभोग : वाह संरपंच जी – सी सी सड़क बननी थी कहीं और, पंचायत के जिम्मेदारों ने बना दी कही और

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 1 हजार 552 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button