inh24छत्तीसगढ़

केबल तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ़्तार, आरोपियों के पास से 60 किलो तांबा बरामद

कोरबा। चौकी हरदीबाजार पुलिस ने केबल तांबा चोरी करने वाले दो आरोेंपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 किलो केबल तांबा (कीमती लगभग 36000/-) बरामद किया है। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दर्राखांचा हरदीबााजर निवासी दो व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में चोरी का तांबा केबल तार रखे हैं। उसे बालौदा बेचने जाने के लिए सरईसिंगार चौक के पास बस का इंतजार कर रहे हैं।

READ ALSO – 7 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार में बैठकर बेच रहा था शराब…

 सूचना पर उप थाना प्रभारी अभय सिंह बैस अपनी टीम के साथ सूचना स्थल की रवाना हुए। मौका पर पहुंचकर 2 व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में केबल तांबा तार रखे हुए मिले। पूछताछ करने पर अपना नाम सावन भट्ट पिता श्याम लाल भट्ट उम्र 25 वर्ष साकिन सरईसिंगार हाल मुकाम दर्राखांचा, हरदीबाजार और रवि कुमार खुंटे पिता मुरीतराम खुंटे उम्र 21 वर्ष साकिन दर्राखांचा हरदीबाजार का निवासी होना बताया। इनसे तांबा केबल तार को अपने कब्जे में रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई युक्तियुक्त जवाब नही दिये। केबल तांबा तार को रलिया रोड स्थित एक कंपनी से चोरी करना बताया। केबल तांबा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button