inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

Read also – तनिष्क ज्वेलर्स में सोने के चैन की चोरी, सोने की चैन की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये

मानसून द्रोणिका, फिरोजपुर, संगरूर, देल्ही, सीधी, गया, मंडला और उसके बाद उत्तर बांग्लादेश होते हुए त्रिपुरा तक स्थित है। इस मौसम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

साथ ही अधिकतम तापमान में भी मामूली वृद्धि संभावित है। 4, 5 और 6 अगस्त को बस्तर संभाग और उससे लगे हुए दुर्ग तथा रायपुर संभाग के जिलों में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र बढ़ने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button