उत्तर प्रदेश

प्रोफेसर ने की छात्र के साथ छेड़छाड़, ऑनलाइन में गन्दी हरकतों से करता था परेशान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित STEP-HBTI संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि वह प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. छात्रा ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास चल रही थी. इस दौरान सभी छात्राओं की तरह उसका मोबाइल नंबर भी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर के पास पहुंच गया. उसने बताया कि कई बार ऑनलाइन क्लास के दौरान प्रोफेसर ने उससे छेड़खानी की.

READ ALSO – तेजी से आ रही बस ने मारी बाइक को ठोकर, बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

छात्रा ने आरोप लगाया है कि क्लास के बाद में प्रोफेसर उससे फोन पर अश्लील बाते करता था और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था. छात्रा ने बताया कि जब इस मामले में उसने कुलपति से शिकायत की, तो उनके द्वारा भी सुनवाई नहीं की गई. प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से काफी परेशान रहने लगी, जिसके बाद पुलिस के पास जाने का फैसला लिया. उसने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी.

READ ALSO –7 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार में बैठकर बेच रहा था शराब…

जब इस मामले में प्रोफेसर से बात की गई, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा द्वारा उन्हें फंसाया जा रहा है. साथ ही कहा कि यदि ऐसी कोई बात हुई है, तो माफी मांगता हूं. वहीं छात्रा आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. उसका कहना है कि एफआईआर इसलिए कराई है, जिससे वह किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसा दोबारा न कर सके. मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button