inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का ये जिला हुवा अनलॉक, जाने क्या खुलेंगे क्या है अब भी बंद

सोनुकेदार अम्बिकापुर – सरगुज़ा ज़िले में आज से लॉकडाउन समाप्त हो गया है। प्रशासन द्वारा सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दुकान खोंलने की अनुमति दी गयी है। वहीं स्विमिंग पूल, सिनेमा घर और शैक्षणिक संस्थाओं पर अब भी पाबंदी रहेगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ज़िले में कोरोना के पाजिटिविटी रेट को देखते हुए यह फैसला लिया है। एक तरफ़ लोगों में लंबे समय बाद लॉकडाउन खुलने की खुशी है, तो वहीं शुक्रवार को कोरोना के 212 केस आये हैं। जबकि बीते दिन 147 केस आये थे।

गुरुवार को 147 नए केस सामने आये थे। जो इस सप्ताह का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं शुक्रवार को 212 संक्रमितों की पहचान की गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में उपचाररत 286 मरीज कोरोना से रिकवर्ड हुए.. और 4 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक़ शुक्रवार को अम्बिकापुर से 80, बतौली 10, लखनपुर 25, लुंड्रा 36, मैनपाट 19, सीतापुर 23 और उदयपुर 19 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को नियमानुसार उपचार के लिए डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल और होम आइसोलेशन रखा गया है।

अम्बिकापुर विकासखंड से अब तक 19403, लखनपुर 2415, उदयपुर 1400, बतौली 1306, लुंड्रा 2328, सीतापुर 2727, मैनपाट से 1680 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 28653 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button