विशेषस्वास्थ्य

सुबह उठ कर करते हैं ये काम, तो हो जाएं सावधान, शरीर को घेर सकती हैं ये बीमारियां

अगर आप भी सुबह लेट उठते हैं तो ये खबर आपके काम की है. हम सभी ने एक कहावत सुनी है कि अगर सुबह अच्छी हुई तो पूरी दिन अच्छा जाता है. यही बात हमारी सेहत पर लागू होती है. अगर आपने सुबह सही आदतों को अपना लिया तो आप पूरा दिन फिट और एनर्जेटिक रहेंगे. डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि अगर आप सुबह (Morning) बिस्तर देर से छोड़ते हैं या उठते ही मोबाइल देखने लगते हैं तो हो सकता है कि इन आदतों (Habits) का असर आपकी हेल्‍थ (Health) पर पड़े और आप जाने अंजाने ही बीमार रहने लगें. डॉक्टर रंजना सिंह की मानें तो इन आदतों की वजह से आप दिनभर थके-थके महसूस करते हैं और फ्रेश फील नहीं करते. वे कहती हैं कि दिनभर एनर्जी के लिए आपको सुबह की कुछ आदतों में सुधार लाना होगा और समय पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना होगा, जिससे आपक बीमार होने से बचें.इन आदतों में बदलाव लाना जरूरी

1. लेट ब्रेकफास्ट करना

डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, हमें कभी भी नाश्ता और खाने में देरी नहीं करनी चाहिए. एक हेल्‍दी नाश्‍ता आपको दिनभर उर्जावान बनाए रख सकता है. अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं तो आपकी इम्‍यूनिटी भी कमजोर हो सकती है और आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. आप नाश्ते में फल और स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप दलिया, ड्राईफ्रूट्स, फ्रूट्स, फलों का रस, रोटी, हरी सब्‍जी आदि का सेवन करें.

2. जागने के बाद भी घंटों बिस्‍तर पर पड़े रहना

डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि सुबह नींद खुलने के बाद जितनी जल्‍दी हो सके बिस्‍तर छोड़ देना चाहिए, लेकिन कई लोग हैं जो देर तक बिस्‍तर पर आंखें बंदकर पड़े रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप दिनभर सुस्‍त और थका हुआ सा महसूस करेंगे. लिहाजा आपको सुबह उठना चाहिए और उठकर 1 घंटा व्‍यायाम या योग आदि करें. यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होगा.

3. चाय-कॉफी का सेवन

कई लोग सुबह उठकर ही सबसे पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है. आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसे सही नहीं मानते, ऐसा करने से पेट में गैस और अन्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं. इसलिए चाय कॉपी की जगह आप दूध या फिर मौसमी फलों का जूस पी सकते हैं.

4.व्‍यायाम न करना

डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, सुबह उठकर एक्‍सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है. एक्‍सरसाइज करने से न सिर्फ आप दिनभर एक्टिव रहते हैं, बल्कि आपके मसल्‍स, बोन और शरीर के कई अंग मजबूत रहते हैं. कई गंभीर बीमारियां भी इससे दूर रहती हैं. यह आपके मानसिक सेहत को भी ठीक करता है.

Related Articles

Back to top button