छत्तीसगढ़देश विदेश

रेलवे स्टेशन से फाफाडीह तक होंगी स्मार्ट सिटी का निर्माण

रायपुर। रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक और कलेक्टोरेट से खालसा स्कूल तक की सड़कों को रायपुर स्मार्ट सिटी लि. और नगर निगम मिलकर स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित करेंगे। महापौर एजाज ढेबर और छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने इस पूरे मार्ग का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने तकनीकी अमले को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम  आयुक्त और स्मार्ट सिटी के एमडी सौरभ कुमार भी साथ थे।
स्मार्ट रोड के तौर पर  खालसा स्कूल से  कलेक्टोरेट तक के मार्ग को 1.60 करोड़ रुपए की लागत से  स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पूरे मार्ग को आकर्षक स्वरूप देकर नालियों और बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। महापौर एजाज ढेबर और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने निरीक्षण भ्रमण कर आज इस मार्ग के साथ ही खालसा चौक से कलेक्टोरेट चौक तक के मार्ग को भी स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर  स्मार्ट सिटी लि. की तकनीकी टीम इसके लिए  पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार करेगी। निरीक्षण भ्रमण के दौरान शास्त्री चौक में पेंच वर्क तुरंत पूरा करने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया गया है।  निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल केपी गुप्ता, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता कमलेश वर्मा,सहायक अभियंता संदीप शर्मा,डिप्टी मैनेजर राजेश राठौर, मैनेजर अमित मिश्रा,अर्जिता दीवान भी साथ थे।

Related Articles

Back to top button