inh24खेल जगत

छत्तीसगढ़ का ये खिलाडी खेलेगा आईपीएल 2020 में, तीसरी बार चुने गए

भिलाई के रहने वाले शशांक सिंह अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से अपना हुनर दिखाएंगे। बता दें कि 28 साल के शशांक राइट हैंड बैट्समैन और मीडियम पेसर हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 2019 में उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज में टीम में शामिल किया था इस बार फिर उन्हें इसी प्राइज में रिटेन किया गया है। इससे पहले 2017 में शशांक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने टीम में चुना था। वे तीसरी बार आईपीएल में चुने गए हैं।

Read Also – बिग ब्रेकिंग – रोहित शर्मा को मिलेगा खेल रत्न, सम्मान पाने वाले होंगे चौथे क्रिकेटर

गौरतलब है कि पिछले दोनों सीजन में वे अंतिम 15 खिलाड़ियों में तो शामिल रहे, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। शशांक इन दिनों टीम के साथ मुंबई में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 20 को वे टीम के साथ यूएई रवाना होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल आईपीएल डेब्यू करने का मौका जरूर मिलेगा। उन्होंने बताया, बचपन में मुझे घूमने का बहुत शौक था। क्रिकेटर्स को कई शहर जाकर खेलने का मौका मिलता है। यही सोचकर 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

Read Also – यूएई में होने वाले आईपीएल 2020, ड्रीम 11 बना IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप

2018 में मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में हुए ट्रायल में भिलाई के शशांक ने 14 गेंद में 72 रन की धमाकेदार पारी खेलकर सबको चौंका दिया था। इसमें उन्होंने 11 छक्के और एक चौका लगाया था। इसी परफॉर्मेंस के आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टीम में शामिल किया था। शशांक ने एक डिपार्टमेंटल टूर्नामेंट में 354 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

आपको बता दें कि शशांक भिलाई के ही रहने वाले हैं। पहले वे वनडे और टी-20 टूर्नामेंट मुंबई की टीम से खेलते थे। 9 दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हुए उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने औसत प्रदर्शन किया। छह मैच की छह पारियों में वे 33.66 की औसत से 202 रन ही बना सके, जिसमें 73 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

Web Title – This Chhattisgarh player will play in IPL 2020 will be elected for the third time

Related Articles

Back to top button