प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने देश के और 6 एयरपोर्ट का मैनजमेंट और ऑपरेशन प्राइवेट प्लेयर के हाथों सौप दिया है इसके साथ ही नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) को अधीनस्थ पदों के लिए सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित करने का भी अधिकार दे दिया गया है। सरकार ने ये फैसला देश के युवाओं और बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए लिया है।
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी
कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी से अवगत कराते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज नौकरी के लिए युवाओं को बहुत परीक्षाएं देनी पड़ती है। यह सब समाप्त करने के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) अब कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (सीईटी) लेगी। सरकार के इस कदम से युवाओं को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में लगभग 20 रिक्रूटमेंट एजेंसी हैं। ये सब समाप्त करते हुए सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।
फायदा करोड़ों युवाओं को
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (राष्ट्रीय भर्ती संस्था) अब कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (सीईटी) लेगी। इसका फायदा करोड़ों युवाओं को होगा, जो नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इसके साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि युवाओं की ये मांग वर्षों से थी। लेकिन अबतक इसपर फैसला नहीं लिया गया था। इस एक फैसले से युवाओं की तकलीफ भी दूर होगी और उनका पैसा भी बचेगा।
Web Title – Crores of youth of the country benefited Modi government made big announcement




