पुलिस वाले अगर चाहें तो मंदिर से कोई एक चप्पल भी नहीं चुरा सकता ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी पर जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या किया जा सकता है। दरअसल मामला जशपुर के सिटी कोतवाली में पदस्थ एक आरक्षक से सम्बंधित है , पुलिस आरक्षक की एक स्कूटी पर नियत बिगड़ गयी और उसने स्कूटी की चोरी कर ली।
Read Also – कोरोना ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में आज कुल 752 कोरोना के नए मरीज, 6 लोगो की आज कोरोना से मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इतना ही नहीं चोरी की स्कूटी आरक्षक के घर से ही बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक अनिरुद्ध पातर पुलिस लाइन में पदस्थ है। मामले की जानकारी के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को जशपुर एस.पी. ने तत्काल निलंबित कर दिया और आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
Web Title – Jashpur – policeman theft scooty in jashpur




