inh24छत्तीसगढ़

आंध्रा के तिरुपति से अपहृत गरियाबंद के बालक का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस ने किया दावा

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – आंध्रप्रदेश से लापता जिले के शिवम का आज खुलासा हो सकता है। आंध्रा पुलिस शिवम को किडनैप करने वाले आरोपी के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। सूत्रों ने आज सुबह “cgtop36” से यह जानकारी साझा की है। आपको कि तिरुपति में बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस सुलझाने के करीब पहुंच गई है। आंध्रप्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। CCTV में मुख्य आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि 48 घंटे के भीतर बच्चे सहित आरोपी हिरासत में ले लिया जाएगा।

Read Also – छत्तीसगढ़ – छात्रों ने दौड़ा-दौड़ाकर प्राचार्य को पीटा, छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बताया जा रहा कि स्थानीय पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान कर ली है। आज पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत बालक शिवम को छुड़ा सकती है। बता दें कि परिवार के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने गए गरियाबंद जिले के 6 वर्षीय शिवम का 27 फरवरी की रात तकरीबन 9 बजे अपहरण हो गया था। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने शिवम की खोजबीन शुरू की। एक सप्ताह की खोजबीन के बाद अब पुलिस ने जल्द ही शिवम के सकुशल बरामदगी का दावा किया है।

Read Also – रायपुर – चोर ने चोरी किया मोबाइल और फॅमिली ग्रुप में डालने लगा अश्लील और आपत्तिजनक फोटो वीडियो, मामला दर्ज

गरियाबंद एसपी का मिला सहयोग

शिवम के पिता उत्तम साहू ने बताया कि गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उनसे संपर्क किया और मदद का भरोसा दिलाया था। आंध्रा पुलिस से भी एसपी भोजराम पटेल ने बात की। हालांकि उत्तम साहू ने इस दौरान छ्ग सरकार से और किसी प्रकार का सहयोग नही मिलने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button