लाइफस्टाइल

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये चीजे और ना ही करें ये काम

हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी के समान ही पूज्यनीय माना जाता है। भगवान विष्णु की पत्नी वृंदा मानकर देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाने की भी हिन्दू धर्म में परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है उस घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Read Also – क्या वैक्सीन लगवाने के बाद नहीं पीनी चाहिए शराब, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा इस बारे में

भगवान विष्णु की पूजा और प्रसाद में तो तुलसी का पत्ता होना सबसे जरूरी माना जाता है क्योंकि इनके बिना पूजा अपूर्ण मानी जाती है। इन्हीं कारणों से सभी हिंदू परिवार में तुलसी का पौधा जरूरी होता है। अगर आपके घर में भी तुलसी है तो सुख-शांति और समृद्धि के लिए तुलसी के आस-पास इन 5 चीजों को ना रहने दें।

तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या जूता-चप्पल नहीं होना चाहिए। बहुत से तोग तुलसी के पौधे के साथ अन्य फूल पत्तियों के पौधे लगा देते हैं जो ठीक नहीं है। तुलसी जिस गमले में लगाएं उसमें कोई अन्य पौधा लगाना ठीक नहीं होता है। इससे तुलसी का विकास समुचित नहीं हो पाता है और वह सूखने लग जाती है। जल में दूध मिलाकर तुलसी को जल देने से तुलसी स्वस्थ्य और हरी भरी रहती है।

Read Also – बाजरा स्वास्थ्य के लिए है चमत्कारिक फायदेमंद, जानेंगे इसके लाभ तो हो जायेंगे कायल

तुलसी का पौधा जहां हो वहां आस-पास की जगह एकदम साफ-सुथरी रहनी चाहिए। अगर तुलसी सूख रही हैं या फिर मुरझा रही हैं तो इसकी वजह अशुद्धता हो भी सकती है। इसलिए हर दिन तुलसी के पास-पास की जगह को साफ करना चाहिए। गांवों में आज भी महिलाएं हर दिन तुलसी के आस-पास गाय के गोबर और मिट्टी से लीपा करते हैं।

शाम के वक्‍त तुलसी को जल देना अच्‍छा नहीं माना जाता है। तुलसी में सुबह स्‍नान के पश्‍चात ही जल दें। वहीं तुलसी के पास पात्र में भरा हुआ जल भी नहीं रखना चाहिए। तुलसी को दीप दिखाते हैं तो हर दिन दीप को बुझ जाने के बाद वहां से हटा दें। जला हुआ दीप तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए।

Read Also – जानिये आखिर क्यों बढ़ जाता है 40 के बाद महिलाओं का वजन और कैसे रखें कंट्रोल

घरों में तुलसी को चुनरी ओढ़ाकर रखा जाता है। लेकिन इस बात का ध्‍यान नहीं रखा जाता कि तुलसी की चुनरी काफी पुरानी हो जाती है, फट जाती है। एकादशी या फिर अन्‍य कोई शुभ दिवस पर तुलसी की चुनरी बदल देनी चाहिए।

तुलसी को भगवान विष्णु ने सदा सुहागन रहने का वरदान दिया है और इसके लिए उन्हें अपने सिर पर स्थान प्रदान किया है। सौभाग्य वृद्धि के लिए बालों को बांधकर और मांग में सिंदूर लगाकर तुलसी को जल देना चाहिए। खुले बाल होने पर तुलसी के पौधे पर बाल गिरने और भींगे बालों से जल टपकने की आशंका रहती है जिसे शुभ नहीं माना जाता है।

Related Articles

Back to top button