inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – चोर ने चोरी किया मोबाइल और फॅमिली ग्रुप में डालने लगा अश्लील और आपत्तिजनक फोटो वीडियो, मामला दर्ज

रायपुर के आमनाका थाने में एक युवक ने चोर की अश्लील हरकतों से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चोर ने पहले तो युवक का मोबाइल चुराया फिर इसके बाद मोबाइल लौटाने के नाम पर पैसे मांगने लगा। इसके बाद उसने वॉट्सएप के फैमली ग्रुप में अश्लील फोटो डालना भी शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also – दोहरे हत्याकांड से राजधानी में मची सनसनी, मां और भाई की पत्नी को उतारा फावड़े से मौत के घाट

मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका थाना इलाके की अटल आवास कॉलोनी में राजेश तिवारी रहते हैं। 27 फरवरी को मोहबा बाजार इलाके की शराब दुकान के आस पास से मोबाइल फोन चोरी हो गया था जिसके बाद फ़ोन के मिल जाने के आस में वो अपने नंबर पर फोन लगाते रहे लेकिन फोन स्विच ऑफ था।

Read Also – शादी के बाद से ससुर रखता था बहु पर बुरी नजर एक दिन मिला मौका फिर कर दिया बलात्कार, मामला दर्ज

इसके बाद चोर ने आमानाका में राजेश तिवारी को बुलाया और कहा कि मैं तुम्हें रुपए देने के बाद फोन लौटा दूंगा । जब राजेश पहुंचे तो चोर ने मोबाइल बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसने फिर फोन करके कहा कि तुम कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे इसीलिए अब मैं तुमसे नहीं मिलूंगा। चोर ने राजेश के पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button