देश विदेश

शादी के बाद से ससुर रखता था बहु पर बुरी नजर एक दिन मिला मौका फिर कर दिया बलात्कार, मामला दर्ज

शादी के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नजर रखता था तथा उसने मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया

हिमाचल प्रदेश – मंडी जिले से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी ही 21 साल की बहू को अपनी हवस का शिकार बना लिया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में पहुंच कर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। वहीं बहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामला हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर के बल्ह से सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र के मैरामसीत की पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका ससुर पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने पहले भी पुलिस में दर्ज करवाई थी। अब दुष्कर्म की घटना के संबंध में सीआरपीसी 164 के तहत अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नजर रखता था तथा उसने मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है।

Related Articles

Back to top button