
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। अभिनेता मयूर वकानी के बाद अब आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदार और उनका परिवार इस होम क्वारंटाइन में हैं। आज तक से बात करते हुए मंदार ने साफ किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियात बरत रहे हैं। मंदार ने बताया कि वो हैं ऐसे में डॉक्टर ने जो भी दवाएं बताई है उसे ले रहे हैं और BMC के भी निर्देश को फॉलो कर रहे हैं. मंदार के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक है और वो काफी फिट महसूस कर रहें हैं।
मंदार ने अपनी बातचीत में कहा कि मैंने पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था. मुझे लगा कि मैं इन्फेक्टेड हूं. मेरा परिवार और मैं खुद का ख्याल रख रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और सेट पर वापसी भी करूंगा।

आपको बता दे कि इससे पहले मयूर वकानी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि अब भिडे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके चलते अब मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है. खबर की अब सेट पर सभी का टेस्ट कराया जाएगा और पूरे सेट को सेनेटाइज किया जाएगा।
read also..मौनी रॉय करने जा रही इनसे शादी, ये तस्वीर शेयर कर मचाई एक्ट्रेस ने सनसनी




