inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में है बारिश का अनुमान, जानिए कैसा होगा आने वाले दिनों का मौसम

अगस्त महीने में मौसम विभाग ने देश के सभी राज्यों में रिकार्ड बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक अगस्त को देश के नौ राज्यों के 160 शहरों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है उनमे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के आलवा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड़ महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Read Also – 5 अगस्त भूमिपूजन के लिए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या

छत्तीसगढ़ की मौसम की बात करें तो प्रदेश में एक जून से अब तक राज्य में 545.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाये गये राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार यह रिकार्ड दर्ज हुआ है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे बाद बारिश होने की उम्मीद है।

Read Also – अगस्त महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भी जुलाई माह में उम्मीद से कम बारिश हुई है। राजधानी भोपाल, सहित अन्य बड़े शहरों में फिर से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। इंदौर शहर में बारिश के लिए राजनीतिक नेताओं ने हवन यज्ञ सहित पूजा कर भगवान से बारिश की प्रार्थना की है। कहा जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश के आसार है।

Related Articles

Back to top button