बिलासपुर – व्हाट्सएप्प पर अश्लील बातें लिख करता था युवती को तंग, पुलिस ने धर दबोचा इस तरह
बिलासपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकंडा थाना में एक 30 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक व्हाट्सएप के जरिए अश्लील शब्दों का उपयोग करते हुए मैसेज करता है। युवती की रिपोर्ट पर सरकंडा थाना में धारा 509 ख के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित कर आरोपी का पता लगाने के लिए कहा जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं सीएसपी सरकंडा निमिषा पांडे के निर्देशन में थाना प्रभारी सनी कुमार रात्रे के के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने कार्यवाही शुरू की गई।
आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर सेल से लोकेशन ट्रेस किया गया। आरोपी का मोबाइल लोकेशन राजकिशोर नगर मिलने के बाद युवक की पतासाजी की गई। आरोपी बाबू राम विश्नोई उर्फ बबलू जो कि धोलासर ढाणी थाना लोहावट जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है और यहां राजकिशोर नगर में शनि मंदिर के पीछे रहता है। आरोपी ने पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल जब तक कर लिया गया है।