inh24खेल जगत

Road Safety World Series final – इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला आज

इंडिया लीजेंड और श्रीलंका लीजेंड के बीच आज रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही है। लीग स्‍टेज की बात करें तो इंडिया लीजेंड्स पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, उसे लीग स्‍टेज में सिर्फ इंग्‍लैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। उसने वेस्‍टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरी तरफ पिछले साल इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ हार झेलने के बाद से ही श्रीलंका ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इस साल उसने लगातार 5 मै जीते। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों फाइनल में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। पिछले दोनों मैचों में तेंदुलकर और युवराज के बल्‍ले से जमकर रन निकले. वहीं श्रीलंका के तिलकरत्‍ने और उपुल थरंगा भी शानदार फॉर्म में हैं। यही नहीं सेमीफाइनल में तो नुवान कुलसेकरा ने अपनी घातक गेंदबाजी से खौफ पैदा कर दिया था. कुलसेकरा ने सेमीफाइनल में 5 विकेट लिए थे।

इंडिया और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल 21 मार्च रविवार को 7 बजे खेला जाएगा. पिछले कुछ मैचों में बड़े स्‍कोर देखने को मिले। फाइनल की बात करें तो विकेट बल्‍लेबाजी के अनुकूल हो सकता है और पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम की कोशिश 200 रन के करीब पहुंचने की होगी। फाइनल में इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। पिछले साल लीग स्‍टेज पर इंडिया के हाथों श्रीलंका को मात भी मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button