#Social

Crime News: मां-बेटे की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस



Dhaar. धार। मध्य प्रदेश के धार जिले बड़ा हादसा हो गया. जहां बिना मुंडेर के कुएं में मां और बेटे गिर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, यह घटना बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरदा के मजरे सालरियापाड़ा की है. बताया जा रहा है कि राधाबाई पति दिलीप अपने 2 साल के बेटे रोशन के साथ अपने पिता के घर आई थी. रविवार को वह बेटे को लेकर खेत में चारा काटने गई थी. जहां बिना मुंडेर के कुएं गिर गए. जब काफी देर तक वह घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की. जब परिजन खेत पहुंचे तो कुएं के पास चप्पल और दराता मिलने से हादसे का पता. तलाश करने पर कुएं से दोनों के शव मिले।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई हिना जोशी, एएसआई दीपचंद चंदेल घटनास्थल पर पहुंचे और दो के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सिविल हॉस्पिटल बदनावर भिजवाया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका का पति दिलीप ड्राइवर है. ससुराल और मायका पास-पास होने के कारण वह आती जाती रहती थी. मृतिका की 7 साल की लड़की भी है. वह घर पर थी. बताया गया कि जिस कुएं में हादसा हुआ, वह गहरा और पानी से लबालब भरा था. आशंका जताई जा रही है कि बेटे के गिरने के कारण मां ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई होगी. जिससे डूबने से दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने पीएम करवा कर दोनों शवों को परिजनो को सौंप दिया है. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Related Articles

Back to top button