छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में बोरी में मिली लाश की की गुत्थी रायपुर पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मृतक शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज उर्फ कनवा आशिक के सौतेले लड़के शाहरुख (19 वर्षीय) व उसके एक हरियाणवी मित्र को हिरासत में लिया है। मृतक के घर में मिली बोरी पर बने लोगो से हत्या की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने बताया कि एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में मृतक का हाथ पैर रस्सी और साड़ी के टुकड़े से बंधा मिला, जिसके गले, दाहिने आंख, सिर तथा बाएं पैर के घुटने के पास चोट के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
read also..नारायणपुर में IED ब्लास्ट…ITBP का एक जवान घायल
पुलिस ने बताया कि मृतक शेख आशिक कादर की दो पत्नी है। मृतक की दूसरी पत्नी को शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला पूर्व में चाकूबाजी के अपराधों में भी संलिप्त रह चुकी है। मृतक के घर पर फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी दौरान घर पर काम करने वाला हरयाणवी वेल्डर बची हुई खाली बोरियों को मृतक की दूसरी पत्नी के घर पर ले जाकर रखता था व इस हरियाणवी वेल्डर को भी मृतक के सौतेले बेटे शाहरुख ने ही मृतक के घर काम पर लगवाया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि कादर तीन दिनों से लापता था। अब तक हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
read also..तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, यह है वजह
read also..चार माह पहले हुई थी शादी, पति पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान
read also..मरवाही उपचुनाव में पार्टियों ने झोंकी ताकत, सीएम भूपेश की आज ताबड़तोड़ सभाएं




