inh24छत्तीसगढ़

चार माह पहले हुई थी शादी, पति पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड में हृदयक विदारक घटना सामने आई है। यहां चार महीने पहले ही हुई शादीशुदा दंपत्ति ने फांसी फंदे पर झूल जान दे दी है। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। 4 माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड़ निवासी अजय तारक 22 वर्ष पिता रामकुमार तारक और उसकी पत्नी लता तारक 21 वर्ष बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह अजय के पिता काम पर जाने के लिए जब दोनों को उठाने कमरे में पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। कमरे में अंदर देखा तो दोनों नहीं थे। वही, घर में खोजबीन शुरू हुई तब देखा गया कि ऊपर पटाव में अजय और लता साड़ी के फंदे में झूल रहे हैं। इसे देखकर रामकुमार के होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची अउ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा। चौकी प्रभारी शांता लकड़ा के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button