inh24छत्तीसगढ़

मरवाही उपचुनाव – सीएम भूपेश ने की ताबड़तोड़ तीन सभाएं, पूछे सवाल डॉ. साहब 15 साल कहा थे

सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर एक के बाद ताबड़तोड़ तीन सभाओं को संबोधित किया। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने मरवाही के डोंगरिया, पेण्ड्रा के कोडगार और गौरेला के जोगीसार में सभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने तीनों सभाओं में जनता से पूछा कि 15 साल तक आपके क्षेत्र का विकास डॉ.रमन सरकार ने क्यों नहीं किया? मुख्यमंत्री ने मरवाही की जनता की तरफ से पूछा है कि डॉ. साहब 15 साल कहा थे।

Read Also – रायपुर के बूढ़ातालाब में बोरी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को जिला बनाने की मांग वर्षों से चल रही थी। भाजपा ने छत्तीसगढ में अपने कार्यकाल में अनेकों जिले बनाएं लेकिन गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की याद क्यों नहीं आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले का निर्माण कर मैंने अपना वादा पूरा किया। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ये वादा किया था। भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के शासन में यही अंतर है कि भाजपा की रमन सरकार उद्योगपतियों, पूंजीपतियों और अपने कमीशन एजेंटो के लिए काम कर रही थी और 2 साल की कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, वनवासियों, युवाओं, बेरोजगारों गरीबों की सरकार है।

Read Also – नारायणपुर में IED ब्लास्ट…ITBP का एक जवान घायल

किसानों का कर्जा माफ, 2500 रुपए क्विंटल में समर्थन मूल्य में धान खरीदी, वनोपज की खरीदी समर्थन मुल्य में शिक्षकों की भर्ती, पुलिस की भर्ती,प्राचार्या और प्राध्यपकों की भर्ती, तेंदूपत्ता बोनस सहित गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के लिए नियोजित विकास की घोषण हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का विकास किया जाएगा। मरवाही विधानसभा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। मुझे विश्वास है कि 3 नवंबर को मरवाही के मतदाता कांग्रेस के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजय बनाकर भेजेगें। छत्तीसगढ की सरकार छत्तीसगढ के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने तक कटिब्द्ध है।

Read Also – कोरोना अपडेट – 30 नवंबर तक के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जान लें काम की बात

मुख्यमंत्री के साथ सभा में प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री मो.अकबर,ताम्रध्वज साहू ,जयसिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक मोहित केरकेट्टा, महांमंत्री उत्तम वासुदेव ,ब्लॉक अध्यक्ष बेचु, अहिरेश ,प्रशांत श्रीवास, राजेन्द्र ताम्रकार, पंकज तिवारी, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, अरूण सिंह चौहान, शुभम पेन्द्रो, गुलाब सिंहराज, अजीत सिंह श्याम आदि उपस्थित थे।सांसद ज्योत्सना महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू,मो.अकबर,अमरजीत भगत सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button