inh24मध्यप्रदेश

इंदौर हनी ट्रैप – आरोपी श्वेता जैन को कोर्ट से इस मामले में क्लीन चिट, अभी रहेगी जेल में ही

इंदौर के बहुचर्चित हनीट्रैप केस से जुड़े मानव तस्करी मामले में आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय कोर्ट ने हनीट्रैप केस से जुड़े एक आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन को क्लीन चिट दी है।

श्वेता स्वप्निल जैन के वकील विवेक चौधरी ने मीडिया को ‘ बताया कि जज ने आदेश के दौरान कहा कि मानव तस्करी मामले में श्वेता स्वप्निल जैन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और ना ही एफआईआर में उसका नाम है.

श्वेता स्वप्निल जैन के वकील विवेक चौधरी के मुताबिक इस मामले में 24 सितंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि कोर्ट ने इसी मामले में आरोपी श्‍वेता विजय जैन, आरती दयाल और अभिषेक ठाकुर के खिलाफ आरोप तय किए हैं. जबकि श्वेता स्वप्निल जैन को कोर्ट ने क्लीन चिट दी है। बुधवार को एडीजे भरत कुमार व्यास की कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी, जिसमें आरोपियों को अदालत नहीं लाया गया था।

बता दें कि श्वेता स्वप्निल जैन को मानव तस्करी मामले में भले ही क्लीन चिट मिल गयी हो लेकिन फिलहाल उसे जेल में ही रहना होगा। वो एक दूसरे मामले में भी आरोपी है जिसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस केस में अन्य आरोपियों पर भी मामला चल रहा है, जब तक दूसरे केस में राहत नहीं मिलती है वो जेल में ही रहेंगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजनीति को हिला देने वाली इस हनीट्रैप केस में आरोपी श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, आरती दयाल और मोनिका यादव आरोपी हैं और इन दिनों इंदौर जेल में बंद हैं. मोनिका यादव खुद मानव तस्करी मामले में पीड़िता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button