inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – नर्स को गाली गलौज करते हुए बेरहमी से, लोग हुवे जमा तो फेकने लगा छत से

जशपुर जिले के पत्थलगाँव थानांतर्गत पाकरगांव में एक स्टाफ नर्स के साथ मारपीट की खबर सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर यह है कि स्टाफ नर्स सुभाषिनी एक्का अपने घर मे थी तभी अचानक सकलु एक्का पाकरगांव निवासी आया और नर्स को गाली गलौज करते हुए बेरहमी से पीटने लगा इतना ही नही नर्स को छत से निचे फेक ही रहा था तभी ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिससे डरकर सकलु एक्का वहां से भाग गया, ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना पथलगांव पूलिस को दी।

सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल स्टाफ नर्स सुभाषनी एक्का को 108 की मदद से पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है, फिलहाल महिला अभी खतरे से बाहर है।

Back to top button