छत्तीसगढ़

गरियाबंद – अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद होने से फैली सनसनी, स्थानीय पुलिस ने मौके पर

गिरीश गुप्ता गरियाबंदराजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका 35 से 40 साल उम्र है, जो कुर्ती सलवार पहने हुई है। महिला के गले मे गमछा और रस्सी बंधी हुई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिलहाल मौके पर ही मौजूद है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मगर हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।

टीआई बघेल ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवो में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी सकते में गए है।

Related Articles

Back to top button