अवैध संंबंध के शक में बेटे ने अपने दोस्त और मां के साथ मिलकर एक शख्स को जान से मारने की कोशिश की है। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बसंतपुर अस्पताल में जारी है। घटना जिले के किरगी गांव की है, जहां 28-29 अक्टूबर की दरम्यानी रात आरोपी अपने साथी और मां को साथ लेकर घायल के घर पहुंचा था।
Read Also – मकान मालिक की 14 साल की बेटी को बनाया अपने हवस का शिकार, रायपुर की घटना
वहां से आरोपी ने पीड़ित को अपनी बाइक पर बिठाया और सीधे राजनांदगांव के पनेका गांव ले गया. जहां हत्या करने की नीयत से आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. जिससे वो शख्स बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे मृत समझकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर वहां से भाग गया. इसी बीच होश में आने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने साले को दी। जानकारी मिलते ही पीड़ित का साला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
Read Also – रायपुर में नहीं थम रही चाकूबाजी, कलेक्ट्रेट गार्डन के पास शख्स को चाकू से गोदा, मौके पर मौत
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों मां-बेटे बंगाली चाल के वार्ड क्रमांक-38 बसंतपुर के रहने वाले हैं। मां के साथ संबंधों को लेकर हमेशा शक करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी मां और पीड़ित के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। बताया जा रहा है कि पीड़ित का आरोपी के घर आना-जाना था इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. आरोपी को पीड़ित का अपने घर आना-जाना बिल्कुल पसंद नहीं था।



