रायपुर – उरला थाना इलाके में एक किराएदार युवक ने मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है. आरोपी का नाम रोशन गुप्ता बताया जा रहा है, जो मूलतः उत्तरप्रदेश का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध कर मामले की जांच कर रही है।
Read Also – रायपुर में नहीं थम रही चाकूबाजी, कलेक्ट्रेट गार्डन के पास शख्स को चाकू से गोदा, मौके पर मौत
पुलिस ने बताया आरोपी रोशन गुप्ता पीड़ित बच्ची के घर पिछले एक साल से किराए में रह रह रहा था. उसी दौरान उसने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती किया था. इसके चलते आरोपी को 2 महीने पहले घर से निकाल दिया गया. 2 दिन पहले जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था, तब वह शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया फिर फ़िलहाल रह रहे किराए के घर में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read Also – राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर न आए इसलिए अत्यंत सतर्कता जरूरी
अपने साथ हुवे दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर आकर अपने साथ हुई पूरी आपबीती परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर उरला थाने में धारा 363, 366, 376, 506 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।




