inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में नहीं थम रही चाकूबाजी, कलेक्ट्रेट गार्डन के पास शख्स को चाकू से गोदा, मौके पर मौत

राजधानी के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास जूस के ठेले पर पेमेंट को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान आरोपी राजू साहू ने अज्ञात शख़्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से अज्ञात शख़्स की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का उम्र 50 साल बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार जूस के ठेले पर जूस के पेमेंट को लेकर विवाद हुआ। भड़के आरोपी ने जूस वाले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button