पूरे देश सहित डोगरगढ मे गणेश चतुर्थी की तैयारी तो हो रही है लेकिन कोरोना महामारी के बीच इस पर्व की रौनक फीकी नजर आ रही है। हालाकि मूर्तिकार अब जोरशोर से गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रुप देने मे लगे हुए है ।
एक ओर जहाँ पूरा देश कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर देश में मनाए जाने वाले तीज त्योहारों पर भी इसकी मार पड़ी है इसका असर गणेश पर्व मे दिखने लगा है डोगरगढ मे प्रतिवर्ष गणेश पर्व को लेकर धूम रहती है यहाः के लोग पर्व को बडी श्रध्दा भक्ति एव उल्लास के साथ मनाते आ रहे है लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते पर्व फीका नजर आ रहा है भक्त कोविड 19 के दिशा निर्देशानुसार घरों के साथ साथ ही मोहल्लों और चौक चौराहों पर गणपति जी की मूर्ति स्थापित की करने की तैयारी मे जुटे हुए है हालाकि प्रशासन ने बडे मुर्ति पर रोक लगाई है और कुभ्भकारो को चार फीट तक मुर्ति बनाने निर्देशित किये है
डोंगरगढ़ के मूर्तिकारों के द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन कर मूर्तियां 4 फिट से कम ऊँचाई वाली मूर्ति बनाई गई है। वही गणेश समिति के द्वारा गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए शासन के निर्देश का पालन कर तैयारी की जा रही है ।। डोंगरगढ़ में मूर्तियों को बनाने वाले मूर्तिकार जो पहले से ही कोरोना काल में आर्थिक तंगी झेल रहे हैं अब उन्हे उनकी बनाई प्रतिमाए का ब्रिक्री न होने का डर बना हूआ है।



