छत्तीसगढ़ – धमतरी में पंचायत सदस्य को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में फरार रेत माफिया नागु चंद्राकर 37 दिनों बाद गिरफ्तार हो गया। साइबर सेल की टीम ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के बॉर्डर से पकड़ा है.18 जून की रात रेत माफिया ने पंचायत सदस्य और उसके साथियों को बंधक बनाकर बेदम पिटाई की थी। पंचायत सदस्य ने रेत के अवैध खनन का विरोध किया था।
पंचायत सदस्य की रोक से बिफरे रेत माफिया ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई की थी। इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।लेकिन मुख्य आरोपी और माफिया नागु चंद्राकर फरार चल रहा था। नागु चंद्राकर पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
read also,,3 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज गायब , प्रशासन में मचा हड़कंप
ऐसे हुई नागू की गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक 3 दिन पहले फरार नागू चंद्राकर के सीजी-ओडिशा बॉर्डर के आसपास हाेने की जानकारी मिली थी। पुष्टि हाेने के बाद डीएसपी सारिका वैद्य की निगरानी में 2 टीम उसे गिरफ्तार करने निकलीं। एक टीम ओडिशा की ओर गई। टीम काे देखकर नागू फरार हो गया। इसके बाद उसका लोकेशन ट्रेस करने से पता चला कि वह मध्यप्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर है। इसके बाद साइबर टीम के 7 जवानों ने गिरफ्तार किया है।
read also,,Unlock-3 – इन शर्तों के साथ जल्द खुलेगा सिनेमा हाल, अभी बंद ही रहेगा स्कूल,जिम खोलने पर भी विचार




