inh24देश विदेश

Unlock-3 – इन शर्तों के साथ जल्द खुलेगा सिनेमा हाल, अभी बंद ही रहेगा स्कूल,जिम खोलने पर भी विचार

भारत अब कोरोना वायरस के बीच अनलॉक-3 की ओर बढ़ रहा है अनलॉक-3 के लिए  एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है. सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक  प्रस्ताव भेजा है. जिसमें एक अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात कही गई है.

read also,,फीट गहरे पानी टंकी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी. जिसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं. हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन हो.

read also,,कोरबा – पटवारी की आईडी हैक कर बेच दी सरकारी जमीन

इतना ही नहीं अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है. सूत्रों की माने तो अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है. वहीं राज्यों के लिए भी अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है.

read also,,अब निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना संक्रमित का इलाज, इन तीन अस्पतालों को मिली अनुमति

Related Articles

Back to top button