छत्तीसगढ़

गरियाबंद के इस गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में बढ़ता संक्रमण का दायरा

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद– जिले में आज फिर एक कोरोना संक्रमित सामने आया है। संक्रमित मरीज शासकीय कर्मचारी है जो रायपुर जिले के निमोरा में पदस्थ है और गरियाबंद जिले के पोखरा गांव का रहने वाला है।

राजिम एसडीम जीडी वाहिले ने बताया कि मरीज का उनके कार्यालय में सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव आया है। फिलहाल मरीज अपने गांव पोखरा में मौजूद है, उसे गरियाबंद कोविड-19 अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि गरियाबंद जिले में पिछले कुछ समय से लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दे रही है, वहीं लोगों द्वारा नियमों की अवहेलना करने की तस्वीरें भी लगातार सामने आती रही है।

Related Articles

Back to top button