
राजधानी रायपुर 10 दिनों को लिए सख्त लॉक डाउन लगाया गया है। लॉकडाउन को लेकर रायपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं शहर के अंदर हर चौक चौराहों पर बैरिकेटिंग कर दी गई है।
गौरतलब है कि मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी भी वजह से लोगों को निकलने की साफ मनाही है। इसके अलावा यात्रा की अनुमति रहेगी, इसलिए लोगों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक जाने की छूट रहेगी। बिना वजह सड़कों पर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इस दौरान बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही FIR भी दर्ज की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शहर में 45 और जिले की सीमा पर 9 जगहों पर चेकिंग पाइंट बनाए गए हैं। हर थाने की 2-2 पेट्रोलिंग पार्टी मुस्तैद रहेगी।




