गरियाबंद – दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, देर शाम की घटना से इलाके में सन्नाटा
किरवई बोरसी के बीच भयंकर सड़क हादसा मोटरसायकल चालक की घटना स्थल पर ही मौत भेजा सर से निकलकर दूर पड़ा मिला

गिरीश गुप्ता गरियाबंद– राजिम से महासमुंद जाने वाली मार्ग पर आज शाम 7:30 बजे ग्राम किरवई और बोरसी के बीच सड़क पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला युवक हादसा इतना भयंकर था कि दुर्घटना में युवक का भेजा निकल कर 15 फिट दूर जा गिरा।
युवक इस बीच सड़क पर तड़पता रहा जिसे देखकर उस सड़क से आ रहे एक पत्रकार ने पहले 108 वाहन को फोन किया लेकिन 108 वाले ने राजिम और फिंगेश्वर फोन किया लेकिन दोनों ही अस्पताल में एम्बुलेंस कोविड मरीज को लेने जाने के कारण एम्बुलेंस उपलब्ध नही हो पाया। जिसके बाद पत्रकार ने फिंगेश्वर थाना प्रभारी को घटना की सूचना तब तत्काल फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर द्वारा अपने स्टाफ को घटना स्थल के लिए रवाना किया।
पुलिस और एम्बुलेंस के घटना स्थल पहुचते तक युवक ने दम तोड़ दिया । युवक के सर से बहुत ज्यादा खून बह चुका था पूरा सड़क खून से लथपथ हो गया था फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुचकर 108 के माध्यम से युवक को फिंगेश्वर स्वास्थ केंद्र लेकर गई जहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिंगेश्वर पुलिस द्वारा मामले में अपराध कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। लाश को कल पोस्टमार्टम करवा कर सौपेगी युवक बोरसी निवासी बताया जा रहा है।




