inh24छत्तीसगढ़

4 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित आने से छग का ये थाना इलाका बना कंटेंटमेंट जोन, तंबू में संचालित हो रहा थाना, मचा हड़कंप

सोनू केदार अंबिकापुर – उदयपुर में चार पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यहां तंबू में थाना कार्यालय संचालित किया जा रहा है। बता दें कि सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले उदयपुर थाना में 4 स्टाफ का रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आने के बाद थाना में हड़कंप मचा हुआ है।

उदयपुर थाना के मुख्य भवन को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है । सभी कोरोना पॉजिटिव स्टॉफ को स्वास्थ्य अमला द्वारा दवाइयां दी गई है तथा होम कोरेन्टाईन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा टीआर कोशिमा के निर्देश पर थाना भवन को सेनेटाइज करा दिया गया है। थाना कार्यालय का संचालन कैंपस के भीतर ही खाली जगह पर तंबू लगाकर किया जा रहा है । उक्त कार्यालय में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button