inh24छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा – बीमार बच्ची के लिए दवा लेकर जा रहा था युवक, बदमाश ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर की हत्या

दंतेवाड़ा जिले की लौहनगरी बछेली में दिन दहाड़े नृशंस हत्या के कारन पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है 35 वर्षीय युवक अपनी बीमार बच्ची के लिए दवाइयां लेकर जा रहा था तभी अचानक हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी।

READ ALSO – किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा एवं किसानों ने किया कसडोल विधानसभा स्तरीय धरना, पुतला दहन कर दर्ज कराया विरोध

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना बछेली थाना क्षेत्र की है, जहां 35 वर्षीय युवक हरि तांडी अपनी बीमार बच्ची की दवाइयां लेकर एनएमडीसी बछेली ओपोलो अस्पताल से अपने घर मुंडरापारा की तरफ जा रहे थे। बीच रास्ते में अचानक उन पर किसी अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया।

READ ALSO – WHO ने दी वार्निंग, पहले से ज्यादा कठिन हो सकता है कोरोना का दूसरा साल

जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। इधर घटना के बाद से आरोपी युवक के मौके से फरार होने की खबर लगते ही बछेली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। घटना के 3 घण्टे बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया और उससे आगे की पूछताछ कर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

Related Articles

Back to top button