inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – नक्सली कमांडर बटालियन नंबर 1 के चीफ हिड़मा की मौत की फिर उड़ी अफवाह, खुफिया एजेंसी कर रही मामले की जांच

इस वक्त की बड़ी खबर सुकमा से निकल के सामने आ रही है। नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत की खबर फिर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नक्सली कमांडर हिड़मा काफी समय से बीमार चल रहा था पर और इस बात को आधिकारिक सूत्रों ने सिरे से खारिज किया है। हालांकि मामले की अभी जांच है।

आपको बता दें की आए दिन नक्सली कमांडरों के मारे जाने की खबरें वायरल होती रहीं है जिसमें बड़े नक्सली कमांडर रमन्ना और पापा राव की मौत की खबरें भी पूर्व में आ चुकी हैं पर वो अब भी अभी बस्तर में सक्रिय हैं। पूरे मामले की खुफिया एजेंसी जांच कर रही है तब जाकर मामले का खुलासा होगा।

गौरतलब है कि नक्सली कमांडर बटालियन नंबर 1 का चीफ हिड़मा कई मामलों में मुख्य भूमिका निभा चुका है ऐसे में देखना होगा कि यह खबर क्या वाकई में सच है या अब भी पूर्व की तरह यह एक वायरल खबर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button