देश विदेश

WHO ने दी वार्निंग, पहले से ज्यादा कठिन हो सकता है कोरोना का दूसरा साल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना महामारी का दूसरा साल पहले की तुलना में ज्यादा कठिन हो सकता है

जैसा की अब से कोरोना वायरस संक्रमण के कई देशों में टीकाकरण शुरू हो चुकें है। भारत में भी 16 जनवरी से इसकी शुरुवात होने जा रही है। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना महामारी का दूसरा साल पहले की तुलना में ज्यादा कठिन हो सकता है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने बताया है कि कोरोनो वायरस महामारी का दूसरा वर्ष ट्रांसमिशन डायनामिक्स पर पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है। रयान ने बुधवार शाम एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान कहा, “हम दूसरे वर्ष में जा रहे हैं, यह ट्रांसमिशन डायनेमिक्स और कुछ मुद्दों को देखते हुए कठिन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button