राशिफल - अध्यात्म

16 January 2021 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 16 जनवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 16 January 2021 : । क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल शनिवार 16 जनवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में  (टुडे राशिफल इन हिंदी 16 जनवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )

मेष – आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे। दफ्तर के सहयोगी आपकी सराहना करेंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के खानपान से दूर रहना होगा। किसी प्रबुद्धजन से मुलाकात होगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। विद्यार्थियों का काफी परिश्रम करना होगा। कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। बुजुर्गं का ख्याल रखें।  

वृषभ –   किसी कार्य से रिश्तेदारों के यहां जाना हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद उभर सकते हैं। आपको विरोधियों की हरकतों पर नजर रखना होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपका दिन ठीक रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। दफ्तर में अफसरों से अनबन हो सकती है। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। 

मिथुन – अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। किसी से मतभेद होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव बना रहेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। बाहर के खानपान से बचें। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।खर्च ज्यादा होगा। आपको रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। यात्रा को टालने के प्रयास करें। गैरजरूरी कार्यों पर खर्च न करें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।  देर रात तक कार्य करने से बचें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

कर्क – आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

सिंह – जीवनसाथी की मदद से कुछ समस्या का हल निकलेगा। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न दिखाएं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। विवादजनक स्थिति से दूर रहें।

कन्या – जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। तनाव दूर होने की संभावना है। शासकीय कार्य में सफलता मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। युवा वर्ग को कैरियर संबंधी  जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद कर पाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम का दबाव कम रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। 

तुला – किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। किसी कार्य को पूरा करने में काफी मेहनत करनी होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। लेनदेन करते समय पूरी तरह सतर्क रहें। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा का किसी से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक – जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। भौतिक संसाधन जुटा पाएंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर कुछ तनाव रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अपनों की मदद से आपकी समस्या हल होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। वाणी पर संयम रखें। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी।

धनु – किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। अनजान व्यक्ति को उधार देने से बचें। निजी बातें करते समय सावधान रहें। दंपत्ति खुश रहेंगे। आज नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की खबर आ सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।  आज खर्च ज्यादा होने की संभावना है। 

मकर – कार्यस्थल का माहौल ठीक रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी से जूझ सकते हैं। शादीशुदा किसी कार्य से बाहर जाएंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज दिनभर प्रसन्नता रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। विवाद दूर होंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ज्यादा जोखिम न लें।

कुंभ – घर परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहर जाते समय सावधान रहें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। बिना वजह खर्च न करें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। थकान महसूस कर सकते हैं।

मीन – आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। किसी कार्य को पूरा करने में आ रही परेशानी दूर होने की संभावना है। लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा। दफ्तर के काम से बाहर जा सकते हैं। आपको आज धन लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। मतभेद दूर होने की संभावना है

Related Articles

Back to top button