छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता पर हुआ हमला , 80 लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज… |


CG NEWS: बिलासपुर में यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर जानलेवा हमले के मामले में पार्टी की कार्रवाई के बाद पुलिस पर दबाव बनाने 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस पर धारा 307 जोड़ने का दबाव डाला गया था। बता दें कि दो जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के पास यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हमला हुआ था।

CG NEWS: हमलावरों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ हमला किया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के कारण जिला उपाध्यक्ष नीतेश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ था। राजनीतिक मामला होने के कारण एफआईआर के बाद पुलिस भी चुप बैठ गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था।

READ MORE- CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में लगातार वर्षा पर लगा ब्रेक, फिर बढ़ेगा तापमान…

CG NEWS: लेकिन जैसे ही पार्टी ने आरोपी यूथ नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाया और चार यूथ नेताओं को पद से निष्कासित किया, इसके बाद बिलासपुर पुलिस हरकत में आई।



Related Articles

Back to top button