inh24छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार-अवैध शराब पर थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही, 150 पौवा देशी मसाला शराब व 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली बलोदा बाजार प्रभारी विजय चौधरी से मिली जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है दिनाक 07.12.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि बाबा खान नाम का व्यक्ति अपने साथी के साथ एक सफेद रंग की स्कूटी में बडी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने की नियत से परिवहन कर बलौदाबाजार से करहीबाजार की ओर ले जा रहा है।

सूचना पर ग्राम लटुवा स्वागत द्वार के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर बलौदाबाजार की ओर से आ रहे एक सफेद रंग की प्लेजर स्कूटी जिस पर दो लोग सवार थे संदिग्ध लगने पर रोककर पूछताछ करने पर स्कूटी चालक जो अपने सामने स्कूटी पर एक जूट का बोरा रखा हुआ था ने अपना नाम सईफ खान उर्फ बाबा खान पिता शहीद खान उम्र 34 वर्ष नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार का रहने वाला बताया तथा स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति जिसने एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली जरिकेन पकडा था।

आरोपी ने अपना नाम मो. शकील पिता मो. गफूर उम्र 40 वर्ष साकिन नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार का रहने वाला बताया की उपरोक्त के पास रखे बोरा को चेक करने पर उसके अंदर 150 पौवा देशी मसाला शराब तथा जरिकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब रखा मिला। एवं आरोपीयों द्वारा शराब परिवहन में स्तेमाल कर रहे एक सफेद रंग की हीरो प्लेजर स्कूटी क्र0 CG 22 T 5100 किमती लगभग 30000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button