inh24छत्तीसगढ़

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ के इस जिले से 36 लाख का गुटखा जप्त

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में आज पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रशासन और पुलिस टीम ने तक़रीबन 36 लाख का अवैध गुटखा पकड़ा है। बता दें कि जांच में दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह घटना प्रेमनगर के चेक पोस्ट की है, जहां बिलासपुर से आ रही ट्रक को रोक तलाशी ली गई तो उसमें अवैध गुटखा पाया गया।

मौके पर मौजूद चेक पोस्ट में मौजूद टीम ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी। जिसके बाद प्रेमनगर से तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके पहले ट्रक चालक ट्रक लेकर रघुनाथपुर के एक गोदाम पहुंच कर गुटखा को खाली कराने लगा। मौके पर पहुंची टीम ने एक बार फिर दस्तावेज की मांग की तो चालक ने भैयाथान के दिनेश जनरल स्टोर का माल होना बताया। पूछताछ में गुटखा से सम्बंधित दस्तावेज चालक के पास नहीं मिले। जिस पर टीम ने ट्रक जब्त कर लिया और थाने ले आये।

ट्रक में करीब 36 लाख का गुटखा होने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं बिल में भी गड़बड़ी दिख रही है। बिल में 23 लाख का माल दर्ज है जबकि ट्रक में 36 लाख का 285 बोरा गुटखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button