inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

रायपुर के बॉलीवुड एक्टर पति पर उनकी ही पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर फरार आरोपी एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Read Also – पत्नी ने प्रेमी की खातिर सुपारी देकर करवाया पति की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुथ्थी

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी छत्तीसगढ़ी-हिन्दी फिल्म, वेब सीरिज सहित कई टीवी सिरियल में भी काम कर चुका है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी एक्टर से 16 जुलाई 2019 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में जाकर रहने लगे थे।

Read Also – आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, जाने कब है आखरी तारीख और कैसे करें

वहां उसके पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक शरीरिक संबंध बनाए। इस बात का जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगा। पीड़िता त्रस्त होकर मुम्बई से रायपुर आ गयी जिस पवत आरोपी एक्टर पति ने उसे फोन कर गाली गलौज और बदनाम करने की धमकी दी।

Read Also – अगर सफर में आती है आपको उल्टियां तो अपनाए इन नुस्खों को आराम से कटेगा सफर

पीड़िता ने पूर्व में भी एक्टर पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी जिस पर काउंसिलिंग के दौरान दोनों का आपस में समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ हीरापुर वाले मकान में ही रहने लगा, लेकिन यहां पर भी आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को परेशान किया, जिसके बाद महिला ने कबीर नगर थाना पहुँच अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button