inh24देश विदेश

मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा, राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कृषि विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं।और उनको भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने एक वीडीयो भी जारी किया हैं।

उनका मानना है की किसान आंदोलन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।और सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान की बात जब तक सुनी नहीं जाती वे लौटने वाले नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने ट्वीट किया , “ मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1342682832968118272?s=19

वीडियो मे उन्होने किसान की विभिन्न झलकियां भी दिखाते हुए आंदोलनरत किसान कह रहे हैं कि सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी और वे मांगे माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे।

कृषि बिल में सुधार को लेकर किसान लगातार धरने पर बैठे हैं। किसान सरकार से कानून में बदलाव को लेकर मांग कर रहे हैं। इस बिल के विरोध में किसान संगठन के आंदोलन का आज 31वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच इस बिल को लेकर कई बार चर्चा हुई है। लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। ऐसे में आज एक बार फिर सरकार और किसानों के बीच बैठक होनी है।

Related Articles

Back to top button