बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखाई पड़ रही हैं और विराट कोहली (Virat Kohli) उनकी मदद कर रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और विराट काफी केयरफुल होकर उन्हें पैरों पर सपोर्ट दे रहे हैं। इस तस्वीर को अनुष्का ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि एक घंटे में इस तस्वीर को 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा ‘ये ‘hands-down और लेग्स अप एक्सरसाइज है। योग मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है, मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मैं ऐसे सभी आसन करती रह सकती हूं जिनमें बहुत ज्यादा ट्विस्ट करना या बहुत ज्यादा आगे झुकना नहीं है, लेकिन जाहिर तौर पर सटीक और जरूरी सपोर्ट के साथ। शीर्षासन के लिए, जो कि मैं कई सालों से कर रही हूं, मैंने इस बात की तसल्ली करी कि मैं दीवार को सहारे की तरह इस्तेमाल करूं और मेरे बहुत सक्षम पति मुझे संतुलन बनाने में मदद करें, ताकि मुझे अतिरिक्त सुरक्षा मिले।’
अनुष्का ने लिखा, ‘ये मैंने अपने योग गुरु के संरक्षण में किया जो कि सेशन के दौरान आभासी तौर पर पूरे वक्त मेरे साथ थीं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी हुए हूं।’
बता दें, अनुष्का शर्मा ने पीके, बैंड बाजा बारात, सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 की फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था।




