पेट्रोल डीजल के दाम हैं आज इतने, जानिये आपके शहर का दाम ऐसे
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार 14वें दिन डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल की कीमत में पिछले 24 से ज्यादा दिनों के बाद भी कोई फेरबदल नहीं हुआ है। सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर स्थिर रहा वहीं डीजल के दामों में भी कोई बदलाव देखने नहीं मिला।
महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.46 81.06
कोलकाता 73.99 82.59
मुंबई 76.86 87.74
चेन्नई 75.95 84.14
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
ऐसे जाने आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


